World water day Celebration, 22.03.2022

दिनांक 22 मार्च 2022 को भूगोल विभाग, मोहमोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्व जल दिवस मनाया गया जिसमें क्विज, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिताओं तथा एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विस्तार व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. अनिल मेहता, सदस्य झील संरक्षण समिति उदयपुर ने 'जल की समझ' नामक विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया की जल संरक्षण के लिए व्यक्तिगत सार पर किए जाने वाले प्रयास अधिक सार्थक होते हैं। उनके अनुसार एक सामान्य व्यक्ति अपने घर पर मितव्ययता के साथ जल प्रयोग करके प्रतिवर्ष लाखों लीटर जल बचा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल संबंधी अनेक तथ्यों को सरल भाषा में विद्यार्थियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कला महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. सी.आर. सुथार ने पश्चिमी राजस्थान का उदाहरण देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर बल दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा जालान ने जीव मात्र के जीवन में जल के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतरिक्त जल दिवस में एक क्विज प्रतियोगिता, परंपरागत एवं आधुनिक जल संरक्षण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं 'जल है तो भविष्य है' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल से जुड़े हुए कई आयामों पर ज्ञान प्राप्त किया। साथ ही विद्यार्थियों में जल के प्रति सकारात्मक सोच एवं जागरूकता का विकास हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृती स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ डी. एस. चौहान सहायक आचार्य ने किया। इस उपलक्ष्य पर भंवर विश्वेन्द्रराज सिंह, सुश्री ऊर्मि शर्मा, डॉ. सबिहा खान, डॉ. विजय सिंह मीणा एवं विभाग के शोधार्थी भी उपस्थित रहे
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 24/01/26